किशनगढ़बास। कस्बे के बासड़ा रोड़ स्थित राधिका गार्डन में विधायक दीपचन्द खैरिया के जन्मदिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर और निशुल्क इलेक्ट्रोपेथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 276 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

इसके अलावा, इलेक्ट्रोपेथी चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच और दवाई दी गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के वरिष्ठ विधायक और तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव ने विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में प्रधान बीपी सुमन, कृषि उपजमंडी के पूर्व चेयरमैन घीसाराम भडाणा, उपचेयरमैन ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।















