भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ।
मुज़फ्फरनगर।पुरकाजी, मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक इंस्पायर पब्लिक स्कूल फलौदा में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खैरुद्दीन कादरी ने की, और संचालन प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक पंडित भानू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, महासचिव मोहर्रम त्यागी, मुनेश त्यागी, और प्रदीप कुमार शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गोड़ को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और मलायार्पण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को उच्च शिक्षा प्रदान करने और विभागीय आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर. टी. ई. के तहत प्रवेश प्राप्त छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने का निर्देश दिया और जिन स्कूलों का पंजीकरण अभी तक साइट पर नहीं हुआ है, उसे शीघ्र कराने की बात की। बीआरसी समन्वयक योगेश गुप्ता ने यू डाएस पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी विद्यालयों से पोर्टल पर डाटा ऑनलाइन करने की अपील की। समन्वयक महताब अली ने एल्बेंडाजॉल टेबलेट का वितरण किया और 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को गोली देने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में इंस्पायर पब्लिक स्कूल के संचालक नीरज तीजवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस बैठक में सैकड़ों विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हुए।















