मुजफ्फरनगर सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तहसील बुढाना के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए एस.आई.आर. (Special Integrated Revision/विशेष समन्वित पुनरीक्षण) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को फॉर्म कलेक्शन, ऑनलाईन फीडिंग तथा मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने सहित सभी कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर का निरीक्षण कर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया और प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आवश्यकतानुसार मतदाताओं को सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन, सुधारित और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. और उनके सुपरवाइज़र को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट कर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया। मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतंत्र की बुनियाद है और बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़र इसके सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो घर–घर जाकर सत्यापन तथा सभी आवश्यक सुधार सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अभियान को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रियाओं का व्यापक उपयोग किया गया, जिसमें बी.एल.ओ. ने शत-प्रतिशत फीडिंग पूर्ण कर सराहनीय योगदान दिया।जिलाधिकारी उमेश
















