मुज़फ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

मुज़फ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. जयनन्द, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ के प्रो. वाइस चांसलर, विशिष्ट अतिथियों इं. अजय वर्मा और डॉ. संदीप कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

डॉ. जयनन्द ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए परीक्षा के दौरान लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और पहले उन प्रश्नों को हल करने की सलाह दी, जिन्हें वे अच्छे से जानते हैं। वहीं, डॉ. संदीप कुमार ने सकारात्मक मानसिकता और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने की अपील की।

इं. अजय वर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और भावनाओं को साझा किया, जबकि कुशल जी ने प्रेरणादायक संगीत प्रस्तुत किया।

अंत में, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आशीर्वाद समारोह को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, नितिन बालियान, शुभम कुमार, रूपेश कुमार, इन्दु सहरावत, रीना चौहान और पी.के. मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts