पुरकाजी ब्लॉक के 43 गांवों के गरीब परिवारों को ठंड से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर कंबल वितरण किया गया। कैबिनेट मंत्री और विधायक अनिल कुमार ने बरला के गेस्ट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। एसडीएम सदर निकिता शर्मा और तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में कानूनगो ऐनुल हसन, पटवारी संजीव शर्मा, और लोकदल के नेता भी उपस्थित रहे। कुल 43 गांवों के 700 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए।























































