जयपुर : सवाई माधोपुर में वक्फ सुधार अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, पारदर्शिता और जनजागरण पर जोर

जयपुर भारतीय जनता पार्टी के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक हमीद खान मेवाती ने शिरकत की। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन, जवाबदेही और जनहित में उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इस सुधारात्मक अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया, मोर्चा के प्रदेश मंत्री उमर गद्दी, जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। उपस्थितजनों में मेहनाज पटेल, हाजी सरताज, मोहम्मद इरशाद और जावेद खान जैसे स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

कार्यशाला के दौरान वक्फ बोर्ड से जुड़े नियमों, संपत्ति प्रबंधन की प्रक्रिया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, भ्रष्टाचार पर रोक और जनजागरण को बढ़ावा देना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts