धौलपुर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, पीएमओ विजय सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विसंबर दयाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण सिंह चौधरी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धौलपुर की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
समस्याओं में मचकुंड चौराहे से सदर थाना तक की सर्विस लाइन पर भारी गड्ढे, जल निकासी की गंभीर समस्या, मचकुंड चौराहे पर होने वाली घटनाओं से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण और चोपड़ा महादेव से नर्सरी रोड तथा गोविंद वाटिका राजाखेड़ा बाईपास क्षेत्र में जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख थीं। मंत्री महोदय ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।पूर्व सांसद मनोज राजोरिया ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाशंकर मीणा से संपर्क किया और 15 दिन में हल निकालने के लिए कहा। मंत्री ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया। इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।















