पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

चंडीगढ़। Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अकेले चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी।पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।सुनील जाखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी गई है।

गठबंधन को लेकर चल रही थी बातचीत

पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दीं। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

कांग्रेस कर रही थी गठबंधन का इंतजार

ऐसा माना जा रहा था कि गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अकाली दल के साथ बातचीत चल रही थी। परंतु शिअद की कोर कमेटी ने राजनीति से ऊपर सिद्धांतों को रख कर सारा गुणा-गणित बिगाड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा-शिअद के गठबंधन की राह देख रही थी।

कांग्रेस की रणनीति थी कि खुद को प्रबल प्रतिद्वंदी के रूप में पेश करे। कांग्रेस मान रही है कि अगर शिअद-भाजपा का गठबंधन होता तो उसका मुकाबला गठबंधन के साथ होगा। अब गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। ऐसे में अब कांग्रेस का मुकालबा आम आदमी पार्टी से होगा।

आप पार्टी कर चुकी उम्मीदवारों की घोषणा

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बहुत पहले पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। इस बाबत पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts