भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना मंडल के सेक्टर बुढ़ाना B के बूथ संख्या 100 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर दिया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान।
विनीत कात्यायन ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने आज की पीढ़ी को आगे बढ़ने, राष्ट्र को सशक्त बनाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरित करने वाले कई अनमोल विचार दिए।
उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से अनुरोध किया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं। इस कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, पूर्व सभासद मुकेश शर्मा, मंडल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, मंडल महामंत्री रविन्द्र सैनी और मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















