भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए 20,000 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। इस बैठक में मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियों का वितरण किया गया, ताकि इस लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक मुकेश शर्मा, सह संयोजक शाहिद असलम, प्रवेश त्यागी, मनमोहन कश्यप, और अमित गोयल उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बुढ़ाना मंडल को मुजफ्फरनगर जिले में सबसे अधिक सदस्य बनाकर शीर्ष स्थान पर लाना है।
बैठक का संचालन सदस्यता अभियान संयोजक मुकेश शर्मा ने किया। इसके अलावा भूमि विकास बैंक चेयरमैन विनोद सैनी, मंडल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, मंडल मंत्री रविंद्र सैनी, पुनीत शर्मा, विधुर मोहन त्यागी, नरेंद्र राजपूत, सुभाष प्रजापति, दुष्यन्त और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
















