उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर लोकसभा सीट पर मतदान दूसरे चरण में होगा। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और भोला सिंह यहां से सांसद है।
इस बार भी बीजेपी ने उसे उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी सांसद रह चुके हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। बुलंदशहर में 7 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है
बुलंदशहर लोकसभा
साल 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक बुलंदशहर संसदीय सीट पर कुल मतदाता लगभग 1787925 थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहरसीट पर मतदान प्रतिशत 62.92 था। बुलन्दशहर लोकसभा में मतदान की तारीख 26 अप्रैल है। लोकसभा चुनाव 2019 में बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह ने 681321 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी वहीं बीएसपी के योगेश वर्मा को 391264 वोट मिले थे।लोकसभा चुनाव-2014 में बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह ने बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 421973 वोटों से हराया था। बुलंदशहर एससी रिजर्व सीट है। यहां पर ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटर्स फैसला करते हैं।
कौन होगा उम्मीदवार?
आखिरी चुनाव में करीब 2 लाख ब्राह्मण और 2 लाख के करीब ठाकुर या क्षत्रिय वोटर्स इस सी पर मौजूद थे। बात की जाए जाट मतदाताओं की तो यहां करीब 1.60 लाख जाट वोट भी हैं। यहां 3 लाख मुस्लिम वोटर्स हैं।

















