महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर कैश बांटने का आरोप, सपा ने कहा- ‘बीजेपी का पुराना तरीका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक 14 घंटे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर कैश बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर सियासी घमासान मच गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी का पुराना तरीका करार दिया और आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव से पहले पैसे बांटने का काम करती है।

वहीं, विनोद तावड़े ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि नालासोपारा में आचार संहिता के पालन पर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति को मिल रहे भारी समर्थन से विपक्ष हताश होकर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। तावड़े ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की।इस बीच, महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी कार्रवाई कानून के तहत की जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और उड़न दस्ते ने कुछ सामान जब्त किया है।

क्या है मामला?
इसके अलावा बहुजन विकास अघाड़ी के बीजेपी पर पैसे बांटने के आरोप के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उस होटल में जांच की, जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एक बैठक कर रहे थे.दरअसल पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में आज एक होटल के बाहर बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, होटल के अंदर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की बैठक चल रही थी. बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया.

विपक्ष के आरोप पर क्या बोली BJP?
वहीं इस मामले पर  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि  महाराष्ट्र में एक अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है.  जिस नालासोपारा विधानसभा में इस घटना का आरोप लगाया जा रहा है वहां महाविकास अघाड़ी लड़ाई में ही नहीं है.   महाराष्ट्र का चुनाव अंतिम चरण में है. जैसे जैसे खत्म हो रहा है वैसे वैसे तरह की घटनाएं हो रही है. उसी तरह एक निराधार आरोप लगाकर महा विकास आघाड़ी अपनी छटपटाहट दिखा रहा है. महाविकास अघाड़ी हवा में आरोप लगा रही है ,अगर उनके पास सबूत हैं तो दिखाए. 

पुलिस ने कही ये बात
बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा बीजेपी पर महाराष्ट्र चुनाव से पहले पैसे बांटने के आरोप लगाए जाने पर वसई जोन- II की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले ने कहा, ‘..यहां अलग-अलग फ्लोर पर बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता मौजूद थे. यहां से कुछ धनराशि और कुछ डायरियां बरामद हुई हैं. हमने दो FIR दर्ज की है और तीसरी FIR भी अवैध तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को लेकर दर्ज की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है.’

उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाने पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘सबूतों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए. अन्यथा महाराष्ट्र खुद ही कार्रवाई करेगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts