भाजपा द्वारा घर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ

तिंदवारी (बांदा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और सुरक्षा के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा घर घर संपर्क अभियान के शुभारंभ पर तिंदवारी कस्बे में उपलब्धियों का पत्रक बांटकर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कस्बे के भगवती नगर, प्रेमनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत की गई। जहां उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का पत्रक बांटकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, चंद्रभूषण सिंह पटेल, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक स्वतंत्र त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, जसपुरा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, पूर्व मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, आशीष सिंह चंदेल,अनिल सिंह पटेल, गिरीश सिंह, जगपत सिंह आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts