रामगढ़ से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सांसद भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, लोकसभा भ्रमण कर कार्यवाही का लिया अनुभव

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता “हमारा सांसद, हमारा अभिमान” अभियान के तहत दिल्ली पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से भाजपा नेता नरेश गोयल और भाजपा नेत्री रीता सेठी शामिल रहे, जिन्होंने अपने साथ कई कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

रीता सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा और राज्यसभा का भ्रमण करवाया और वहां की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। यह सभी के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व का क्षण रहा, जब संसद भवन में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को दी गई यह सीख न केवल संगठनात्मक मजबूती में सहायक होगी, बल्कि आमजन तक सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाने का भी माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर भाजपा अलवर दक्षिण के जिला महामंत्री नरेश गोयल, जिला मंत्री राजेश तिवारी, जिला मंत्री शीला जांगिड़ भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा परिसर का गहन भ्रमण कर संसद की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। रीता सेठी ने केंद्रीय मंत्री का इस स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार जताया और कहा कि इस अनुभव ने सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी महसूस किया कि अलवर के सांसद हर स्तर पर कार्यकर्ताओं और आमजन की चिंता करते हैं और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का निरंतर प्रयास करते हैं। यह दौरा संगठन के लिए एक प्रेरक पहल साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts