ऋषिकेश। वन विभाग थानो वन रेंज अंतर्गत ऐतिहासिक मैदान बंगला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। जंगल से लेकर मैदान बंगले तक बर्ड वॉचिंग, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक तैयार किए जाएंगे।इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वन विभाग को आय भी होगी।
थानो वन रेंज से लगभग तीन किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच एक जीर्ण-शीर्ण शाही महल है। यहां एक कच्ची झील और देवी का पौराणिक मंदिर भी है। इस जगह को मैदान बंगला के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में पक्षियों की कई प्रजातियाँ हैं। इनकी चहचहाहट से लोगों को शांति मिलती है। वन विभाग थानो वन रेंज से मैदान बंगला तक उबड़-खाबड़ पैदल पथ को बर्ड वॉचिंग के तौर पर विकसित करने जा रहा है। धारकोट मार्ग से मैदान बंगला तक आठ किलोमीटर पक्की सड़क को साइकिल और पैदल ट्रैक के रूप में विकसित करने की भी योजना है।
मैदान बांग्ला को पर्यटन से जोड़ने के लिए आसपास अन्य छोटे पैदल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। प्राकृतिक झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ब्रिटिश शासनकाल के 60 फीट ऊंचे वॉच टावर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। मैदान बंगले में बांस की झोपड़ियां बनाई जाएंगी, ताकि पर्यटक इनमें रह सकें. गर्मी के मौसम में यह पर्यटन का बड़ा केंद्र बने
गा।















