किरतपुर।ठेली पर अंडे खाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें अंडा विक्रेता सही तीन लोग घायल हो गए। अनुज पुत्र जगराम निवासी मोहल्ला कोटला इतवार के बाजार के पास अंडे बेचने की ठेली लगता है।बुधवार की साय विवेक उर्फ विकुल निवासी ग्राम स्वाहेड़ी अपने दोस्त मनीष निवासी ग्राम नंगला के साथ अनुज की ठेली पर अंडे खा रहा था। अंडे खाने पर हुए विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अनुज, विवेक और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने विवेक और मनीष को बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।















