बिजनौरः सिकंदरी में बनेगा पांच मेगावाट का सोलर ऊर्जा सिस्टम

बिजनौर । जिले के बिजनौर डिवीजन के द्वितीय खंड क्षेत्र में ग्राम सिकंदरी में पांच मेगावाट सोलर ऊर्जा उत्पादन करने वाला पैनल सिस्टम खेत में स्थापित होने की संभावना है।इसके अलावा भी तीन किसानों ने सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर विभाग को बेचने के लिए आवेदन कर रखा है।

बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। घर व प्रतिष्ठानों के अलावा किसानों के नलकूपों पर सोलर पैनल सब्सिडी पर लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को अनुदानों पर सोलर पैनल से बिजली उत्पादन करने के लिए योजना चलाई है। एसडीओ द्वितीय अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम सिकंदरपुर में 132 केवी बिजलीघर नजदीक होने से किसान आसानी से ग्रिड को सोलर पैनल से उत्पादित बिजली दे सकता है। इसलिए एक किसान ने सिकंदरी में खेत में पांच मेगावाट की बिजली पैदा करके यूपीपीसीएल को बेचने के लिए आवेदन किया है। अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। तीन चार और आवेदन आए हैं। प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना के सोलर प्लांट लगाएं जाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts