जंगलराज में बिहार बर्बाद हुए, उद्योग, धंधे-बंद हुए.

बिहार में चुनावी माहौल चल है। दो चरणों में विधानसभआ चुनाव होने हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हो चुके हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है।

दूसरे चरण के लिए नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंकना शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने भी शनिवार को सीतामढ़ी में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज में बिहार बर्बाद हुआ है। उद्योग-धंधे बंद हुए हैं।

सीतामढ़ी में पीएम मोदी ने कहा कि राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहती है, ये उनके चुनाव प्रचार में साफ दिखाई देता है। जंगलराज वालों के गाने और नारे सुनिए। आप चौंक जाएंगे। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वो रंगदारी मांगना चाहते हैं। बिहार का बच्चा रंगदारी मांगना चाहिए या डॉक्टर? क्या हम उन्हें जीतने देंगे जो हमारे बच्चों को रंगदारी मांगना चाहते हैं? पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में बिहार की जनता ने जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका दिया है।जंगलराज पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पिस्तौल लेकर आना और ‘हाथ ऊपर’ कहना फैशन हो गया है। अब बिहार में ‘हाथ ऊपर’ कहने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार को ‘हाथ ऊपर’ की नहीं, ‘स्टार्टअप’ की जरूरत है। कहा कि हम बच्चों को किताबें, कंप्यूटर और लैपटॉप दे रहे हैं। हमारे बच्चे खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन राजद पिस्तौल और दोनाली बंदूक देने की बात कर रहा है। ये लोग अपने बच्चों को मंत्री, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts