मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, 20 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के जरिए लोगों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक शातिर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में सामने आया कि आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में साइबर ठगी के माध्यम से 31 लाख 71 हजार 950 रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके अलावा आरोपी और उसके नेटवर्क के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ और थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल ‘प्रतिबिम्ब’ पर मुजफ्फरनगर से फर्जी कॉल कर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर में संचालित पाए गए। इसके आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा संख्या 11/2026 धारा 318(4), 336, 338 बीएनएस तथा 66सी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डॉ. वीरपाल निर्वाल बोले’अनेकता में एकता’ की भावना को करें मजबूत.

इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में पुलिस ने इनामी वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सहयोगियों और साइबर ठगी से अर्जित धन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts