किश्तवाड़ में जैश आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, मोबाइल इंटरनेट बंद.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह अभियान 18 जनवरी से जारी है, जिसमें अब तक एक पैराट्रूपर शहीद हो चुके हैं, जबकि सात सैनिक घायल हुए हैं। सुरक्षाबल आतंकियों को चारों ओर से घेरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

ऑपरेशन के मद्देनज़र किसी भी तरह की अफवाह और आतंकी गतिविधियों के समन्वय को रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियातन चतरू, सिंहपोरा और चिंगम इलाकों के करीब 6 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 30 जनवरी तक निलंबित कर दी हैं। इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपे होने की आशंका है। ड्रोन, स्निफर डॉग्स और विशेष बलों की मदद से इलाके की कड़ी घेराबंदी की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकियों को निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts