खैरथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खुशालबास गांव में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

अलवर जिले के ततारपुर क्षेत्र स्थित खुशालबास गांव में अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए खैरथल आबकारी थाना पुलिस नेबड़ी कार्रवाई की। सीआई विद्या कुमारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सुरजीत पुत्र प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो अपने ही मकान में नकली हरियाणा ब्रांड की शराब तैयार कर सप्लाई करता था।

पुलिस ने मौके से 50 लीटर स्प्रिट, शराब बनाने की मशीन, 4000 खाली पव्वे, 300 पव्वों के ढक्कन और हरियाणा मार्का के लेबल बरामद किए हैं। इस गोरखधंधे की जानकारी आबकारी विभाग के एएसआई गिर्राज चावड़ा की निगरानी के बाद मिली, जो पिछले पांच दिनों से इस अवैध गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था, लेकिन आरोपी स्थानीय पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर इसे संचालित कर रहा था। सूचना लीक न हो, इसलिए ततारपुर थाना पुलिस को भी कार्रवाई की भनक नहीं लगने दी गई। आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य ठिकानों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

सीआई विद्या कुमारी ने बताया कि गांव में लंबे समय से नकली शराब और उसकी ब्रांचों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं, जिनकी पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts