कठूमर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दौसा पुलिस से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर पैदल ले जाया गया

कठूमर थाना पुलिस ने अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी महेश तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा दौसा पुलिस से मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दौसा पुलिस बिना सूचना दिए ग्राम तसई में एक वारंटी को पकड़ने पहुंची थी, इस दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस मामले में कठूमर थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। कठूमर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भानूप्रताप को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को जब पुलिस वाहन खराब हो गया तो आरोपी को डीएसपी कार्यालय तक पैदल ले जाया गया, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और कोई गलत रास्ते पर न चले। रास्ते में आरोपी गिड़गिड़ाकर माफी मांगते हुए कहता रहा कि गलती हो गई, अब ऐसा अपराध कभी नहीं करूंगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts