बुढ़ाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ईख के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़.

मुजफ्फरनगर,के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो अवैध हथियार बनाने और उन्हें बेचने के धंधे में लिप्त था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध शस्त्रों के साथसाथ उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की गई। मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना और थाना प्रभारी बुढ़ाना के नेतृत्व में टीम गठित कर यह ऑपरेशन चलाया गया।जानकारी के अनुसार, थाना बुढ़ाना पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि मंदवाड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास ईख के खेत में कुछ लोग अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर दी।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मौके से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए। इनमें तमंचे, अधबने शस्त्र, बैरल, ट्रिगर और अन्य पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे ड्रिल मशीन, हथौड़े, फाइलें और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए हैं। यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त था और आसपास के क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई करता था।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके अन्य साथियों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह की कार्रवाई से केवल अपराध पर अंकुश लगेगा बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts