बांदा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन ट्रकों को पास कराने वाले ‘तक्‍का तंत्र’ के दो आरोपी गिरफ्तार

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मटौंध थाना पुलिस ने अवैध मोरम व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों को पास कराने वाले तक्का तंत्र के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम नारायण पुत्र बाबूलाल और प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन, निवासी ग्राम बसहरी, थाना मटौंध, प्रवर्तन अधिकारियों की लोकेशन ट्रक मालिकों को उपलब्ध कराते थे। खनिज, राजस्व, सेलटैक्स व पुलिस विभाग के अधिकारियों की मूवमेंट की जानकारी देकर ये लोग बिना प्रपत्र व ओवरलोड वाहनों को जनपद की सीमा से सुरक्षित निकलवाते थे। इससे सरकार को भारी राजस्व की क्षति हो रही थी।आरोपियों ने अवैध वाहनों को निकलवाने का दबाव बनाते हुए बसहरी तिराहे पर वाद-विवाद किया था। इस संबंध में मटौंध थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 79 हजार रुपये नकद, लोकेशन देने में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर अवैध खनन-परिवहन में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि वैध खनन-परिवहन में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts