भूपेंद्र यादव ने किया 5.5 करोड़ की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन,

राजगढ़ (अलवर)।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव टहला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में करीब 5.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने उन्हें पांडुपोल हनुमान जी का छायाचित्र और गदा भेंट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts