मुजफ्फरनगर: प्री-बजट बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक होंगे शामिल

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक मंगलवार, 16 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्री-बजट स्टेकहोल्डर मीटिंग में भाग लेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक नेताजी सुभाषचंद्र बोस हॉल में दोपहर 3 बजे होगी।

बैठक में धर्मेंद्र मलिक को संगठन की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों के कल्याण में सुधार के लिए नीतिगत बदलावों और बजटीय सहायता के सुझाव देने के लिए अधिकृत किया गया है। वह सस्ता दीर्घकालिक ऋण, कृषि उपकरणों, बीज और कीटनाशक दवाओं पर जीएसटी कम करने, तथा पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इसके अलावा, एमएसपी प्रणाली में सुधार, कृषि बाजार सुधार, खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, और कृषि निर्यात को प्रोत्साहन देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जाएगा। पंजाब के किसानों से वार्ता और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का मुद्दा भी बैठक में उठाया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts