राजगढ़ (अलवर)। भर्तहरि मंडल सेवा समिति, राजगढ़ की एक बैठक बाबा जी की कुटिया, थाना गांव रोड पर समिति अध्यक्ष रामफूल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति ने भर्तहरि धाम की सातवीं पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया।
एडवोकेट जितेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा 11 अगस्त 2025, सोमवार को बाबा जी की कुटिया, राजगढ़ से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को भर्तहरि धाम पहुंचेगी।
समिति के संरक्षक राजू सैनी ने बताया कि पदयात्रा के भर्तहरि धाम पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी पदयात्रियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर हरिमोहन सैनी, रामखिलाड़ी सैनी, सीताराम सैनी, कैलाश टाल वाला, रमेश सैनी, मोहनलाल सैनी, रमेश हलवाई, बबलू ठेकेदार, गोकुलराम सैनी, अशोक सैनी, बनवारीलाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, लालाराम सैनी, कन्हैयालाल सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।















