छपार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आदेश अनुसार नवनियुक्त युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने अपनी टीम के साथ मिलकर पहलगांव में तीन दिन पूर्व हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए पुतले को जूते-चप्पल मारते हुए आग के हवाले किया।
इस दौरान युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि वह पहलगांव हमले की घोर निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इन आतंकवादियों को जल्द से जल्द मौत के घाट उतारा जाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को न्याय चाहिए और इस हमले से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस घटना पर बड़ा निर्णय लेना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। देश की जनता भयमुक्त समाज चाहती है और मोदी सरकार से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा रखती है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।















