भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर|होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘‘बेस्ट विजनरी लीडरशिप अवार्ड ऑफ द ईयर’’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बॉलीवुड और टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना, रिटायर्ड मेजर जनरल पी.के. सहगल, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह सौन्टी, और वृंदावन की कथा वाचिका साध्वी समाहिता देवी द्वारा प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सर्वश्रेष्ठ दूरदर्शी नेतृत्व के लिए चुना गया। इस सम्मान का चुनाव डॉ. गौरव शर्मा, जो जीएसआईएल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष हैं, ने किया। यह अवार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रिसर्च और दूरदर्शिता का परिचय दिया है।
















