धुरंधर 2 से पहले इस फिल्म में दिखेंगी सारा, साथ होगी सलमान की एक्ट्रेस

फिल्म ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी. सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब धुरंधर ओटीटी पर आ चुकी है. ये कमाई के मामले में भारत की चौथी सबसे सफल पिक्चर बन चुकी है. इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना को काफी तारीफें मिली, वहीं इसके जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली सारा अजुन ने भी फैंस का दिल जीत लिया था. अब जल्द ही एक्ट्रेस की नई फिल्म आने वाली है.धुरंधर के साथ ही धुरंधर 2 का ऐलान भी कर दिया गया था. धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा. दूसरे पार्ट में भी सारा अर्जुन, रणवीर के साथ नजर आएंगी. लेकिन, धुरंधर 2 से पहले एक्ट्रेस की एक और फिल्म आ रही है. इन दिनों वो उसके प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर बात की थी. सारा की अपकमिंग फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी जो 23 साल पहले अभिनेता सलमान खान के साथ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं.

ये है सारा अर्जुन की अगली फिल्म

धुरंधर के बाद और धुरंधर 2 से पहले सारा अर्जुन जिस फिल्म में नजर आएंगी उसका नाम है ‘यूफोरिया’. बता दें कि ये एक तेलुगू फिल्म है न कि बॉलीवुड फिल्म. यूफोरिया 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. सारा की दूसरी फिल्म का डायरेक्शन गुनाशेखर ने किया है.

सलमान की कौन सी एक्ट्रेस दिखेंगी सारा के साथ?

सारा अर्जुन के साथ यूफोरिया में गौतम मेनन, विग्नेश गाविरेड्डी और भूमिका चावला भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. गौरतलब है कि भूमिका चावला ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ (2003) से किया था. 23 साल पुरानी तेरे नाम आज भी काफी पसंद की जाती है. ये टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

‘धुरंधर’ देखकर रोने लगे थे सारा के पैरेंट्स

सारा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि धुरंधर फिल्म देखकर उनके पैरेंट्स रोने लगे थे. उन्होंने इसे अपने लिए खास दिन बताते हुए कहा था, ”एक ऐसा दिन था जब मेरे माता-पिता खुशी से इसलिए रोने लगे थे कि मैंने कुछ बड़ा किया है. वो दिन मेरे लिए सबसे अच्छा था. मेरे लिए इसका बहुत मतलब था. वो खुशी के आंसू थे.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts