भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन द्वारा कस्बे में पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों से भारी मात्रा में पॉलिथीन जप्त की गई। इस दौरान 34 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
थानाभवन नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 34 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त की गई। नगर पंचायत ईओ जितेन्द्र राणा के आदेश पर नगर पंचायतकर्मी कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन चेकिंग अभियान पर निकले। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों की चेकिंग के दौरान करीब 34 किलो ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की और 34 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। वही नगर पंचायत द्वारा चलाए गए लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन चेकिंग अभियान से नगर के दुकानदारों में हडकम्प मचा हुआ है। ईओ जितेन्द्र राणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं जिन लोगों से पॉलिथीन नही मिली उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत टीम में लिपिक संजय कुमार, मनीष शर्मा, वसीक अहमद,शुभम कुमार,आदि मौजूद रहे।















