न्यूयॉर्क,मैनहट्टन में एक प्लेन बैनर लेकर आसमान में उड़ता नजर आया. बैनर पर लिखा था, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बंद करो.’ इस बैनर के साथ बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस की तस्वीर भी थी.न्यूयॉर्क में मौजूद हमारे टीम सदस्यों ने इसका वीडियो भेजा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
मैनहट्टन में विरोध का संदेश
मैनहट्टन में प्लेन द्वारा “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बंद करो” का बैनर उड़ाने का मकसद था, दुनिया का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर खींचना. इस तरह के प्रदर्शन से यह साफ जाहिर है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बांग्लादेश में हो रही हिंसा और मोहम्मद यूनुस के बयान पर कड़ी निगरानी रख रहा है.
https://x.com/ANI/status/1842043327740576109?t=dEKGgb0WftR0x7IDSmHsUw&s=09
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की बाढ़
बांग्लादेश में तख्तापलट और अंतरिम सरकार के गठन के बाद से हिंदुओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं. धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है और हिंदू समुदाय को लगातार हिंसा का सामना करना पड़ रहा है. ये घटनाएं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों के बीच चिंता का विषय बनी हुई हैं.
मोहम्मद यूनुस का विवादित बयान
पिछले महीने, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इन हमलों पर एक विवादास्पद बयान दिया था. उनका कहना था कि हिंदुओं पर हमले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. उन्होंने इस मुद्दे को राजनीतिक करार दिया और भारत पर भी सवाल उठाए.















