बांग्लादेश: कट्टरपंथियों का हमला, ढाका यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ कार्यालय में तोड़फोड़.

बांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने शैक्षणिक संस्थानों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ढाका यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ की घटना ने शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के बीच आक्रोश पैदा किया है। इस हमले में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को तोड़ा गया और शहीद बुद्धिजीवी दिवस पर रखे गए फूलों को नष्ट कर दिया गया।

शिक्षक संघ की महासचिव जीनत हुदा ने इसे शैक्षणिक संस्थानों के लिए अस्वीकार्य बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षकों के बीच भय का माहौल पैदा करती हैं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा और स्वतंत्रता का उल्लंघन भी करती हैं। इस घटना का आरोप कट्टरपंथी समूहों पर लगाया जा रहा है, जिससे देश के अंदर कट्टरता और असहिष्णुता को लेकर बहस तेज हो गई है।

ढाका यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के दफ्तर पर हमला

विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भी घटना की निंदा की है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार समर्थित कुछ कट्टरपंथी समूह ऐसे हमलों को प्रायोजित कर रहे है. राजनीतिक हालात इस हद तक पहुंच गए हैं कि शिक्षण संस्थान भी सुरक्षित नहीं है.

इस हमले के बाद ढाका यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के शिक्षक और छात्र विरोध करना शुरू कर दिया है. इस घटना के खिलाफ विश्वविद्यालय के विभिन्न संगठनों जैसे छात्र लीग, शिक्षक संघों और विभिन्न बौद्धिक संगठनों ने आंदोलन किया है. वे दोषियों को तत्काल सजा देने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया.

हमले से शिक्षक संगठन खफा

शिक्षकों और छात्रों ने मांग की कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक अशांति को तुरंत रोका जाना चाहिए. उनका मानना ​​है कि इस तरह के हमले शैक्षणिक संस्थानों की निष्पक्षता और शिक्षकों की स्वतंत्रता को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से इसकी जांच कर जल्द सजा देने की मांग की.

बता दें कि बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद फिलहाल मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार सत्ता में है. अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है. देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार हमलों के आरोप आ रहे हैं. क्रिसमस और नए साल के जश्न पर भी फतवे जारी होते रहे हैं. ऐसे में ढाका यूनिवर्सिटी पर हमले को लेकर फिर से सवाल उठे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts