अवैध खनन से रेगिस्तान बनने की कगार पर बांदा:सपा विधायक विशंभर सिंह यादव

बांदा। भीषण गर्मी से तप रहे बुंदेलखंड में अब सियासी पारा भी चढ़ गया है। बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर योगी सरकार पर अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक यादव ने कहा कि मई माह में लगातार तीन दिन बांदा देश-दुनिया के पैमाने पर सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।तापमान 49 डिग्री तक पहुंचा। इसका सीधा संबंध जिले में हो रहे अंधाधुंध अवैध खनन से है। केन, बागेन, रंज, चंद्रावल जैसी जीवनदायिनी नदियों का सीना नियम-नियमो को ताक पर रखकर छलनी किया जा रहा है। पहले जो नदियां गर्मी में राहत देती थीं, आज खुद पानी को तरस रही हैं।गिरवा और नरैनी क्षेत्र में डायनामाइट लगाकर पहाड़ों के परखच्चे उड़ाए जा रहे हैं। जिले में 26 बालू खदानें वैध हैं, जबकि सैकड़ों अवैध खदानें चल रही हैं। वैध खदानों में भी मानकों का उल्लंघन हो रहा है।4400 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले बांदा में अब मात्र 3% वन क्षेत्र बचा है। सरकार हर साल 70 लाख पौधे लगाने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य हैं। भूजल स्तर गिरने से हैंडपंप सूख गए हैं, नलकूप फेल हो रहे हैं। खेती-किसानी चौपट है और जैव विविधता नष्ट हो रही है।
विधायक ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में प्राकृतिक संसाधनों का उत्पीड़न चरम पर है। यदि यही स्थिति रही तो बांदा रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि बुलडोजर की कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर न हो, खनन माफियाओं पर भी सख्त एक्शन हो। साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और तालाबों के संरक्षण की जरूरत बताई।प्रेसवार्ता में ओम नारायण विदित,विजय करन यादव, आमिर मन्नी, रईस खान, प्रमोद गुप्ता,शाहिद बेग,मुमताज़ अली,उमेश यादव,एजाज खान, अशोक गौर, रजनी यादव, अबरार फारूकी, प्रियांशु गुप्ता, मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts