बांदा:सदर विधायक ने दी 5.17 करोड़ की विकास सौगात.

बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 517.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो संपर्क मार्गों का विधिवत भूमि पूजन किया।सहेवा नहर पटरी से जोगनी माता मंदिर संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई चार किलोमीटर व लागत 310.67 लाख रुपये है।मार्ग निर्माण के साथ किसानों की सुविधा हेतु पाइप गूल का निर्माण तथा आवश्यक स्थलों पर रिटेनिंग वॉल का भी निर्माण कार्य होगा।ग्राम अरबई संपर्क मार्ग का अवशेष भाग जिसकी लंबाई 2.400 किलोमीटर व लागत 207.30 लाख रुपये है।
डामरीकरण एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में सी.सी. रोड का भी निर्माण कार्य होगा।इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान का समग्र विकास है। सहेवा में पाइप गूल बनने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे। सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है।भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, मंडल महामंत्री रामलालन द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर द्विवेदी, प्रधान सहेवा अशोक कुशवाहा, प्रधान अरबई धनंजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, दादू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts