बांदा।पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों, एसआईयू व एलआईयू प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वाच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । परिक्षेत्र के सभी जिलों में घटित अपराधों की समीक्षा की गई । हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध, साइबर अपराध, यातायात दुर्घटनाएं तथा भ्रामक खबरों को रोकने व जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी रुप से निस्तारण किया जाए । आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए । वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए । आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जाए । महिला सुरक्षा को सर्वाच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में संचालित साइबर थानों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं आमजन को जागरुक किया जाये। अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, गैगस्टर अधि0 व गुंडा अधिनियम की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।आ परेशन त्रिनेत्र/दृष्टि के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाये। गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एव समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ।आगामी त्योहारों / आयोजनों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व पैदल गस्त किया जाए । प्रचलित अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्यवाही के संबंध में और लम्बित प्रारम्भिक जांच एवं विभागीय जाँच कर कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश-दिए । गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. दीक्षा शर्मा मौजूद रहीं।















