बांदा : पुलिस अधीक्षक बांदा ने की जन सुनवाई, शिकायतों का त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन

बांदा। शासन द्वारा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जारी निर्देशों के तहत आज पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया। इस सुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत की, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस प्रक्रिया के जरिए पुलिस ने यह संदेश दिया कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और इससे पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts