औरैया : सकोरा अभियान गर्मी में पक्षियों के लिए मदद की मुहिम

औरैया  , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सकोरा अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना है। इस अभियान की शुरुआत शहर के तिलक महाविद्यालय में युवा टोली द्वारा की गई, जिसमें मिट्टी के बर्तनों को रंगकर उनमें दाना और पानी भरकर छतों और पेड़ों पर रखा गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इस मुहिम को सराहा और सभी को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।सुदीप चौहान, विभाग संयोजक ने बताया कि इस अभियान में घरों के बाहर और छायादार पेड़ों के नीचे मिट्टी के बर्तन रखे गए हैं। छात्रों ने इन बर्तनों को पेड़ों पर लटकाया और साथ ही इस अभियान को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान भी चलाया। इस दौरान, सभी ने इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बार बारिश कम होने के कारण पशु-पक्षियों के लिए जीवन यापन कठिन हो गया है, और उनकी संख्या में गिरावट आई है।इस अभियान में डॉ. रवि कुमार (प्राचार्य), चित्रांशु (संगठन मंत्री), शोभित द्विवेदी (नगर उपाध्यक्ष) सहित अन्य छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts