बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपराधियों पर काल बनकर टूटी बाँदा पुलिस। थाना पैलानी पुलिस ने रात में हुई मुठभेड़ के बाद तमंचा दिखाकर लूट करने वाले 2 बदमाशों को धर दबोचा। तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।20 जून की शाम गड़ोला निवासी संदीप पुत्र रामप्रताप चाट-चाऊमीन बेचकर घर लौट रहा था। नरौली के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की। थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जाल बिछाने लगी।देर रात पुलिस को मरझा-पड़ेरी मार्ग पर संदिग्धों की खबर मिली। घेराबंदी पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने राम उर्फ भास्कर और रवि प्रकाश को दबोच लिया।पुलिस को3000 रुपए नकद, आधार-पैन कार्ड,2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस एक बाइक बरामद हुई है।राम उर्फ भास्कर पर पहले से भी लूट और हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।















