बाँदा : विधायक की पहल-आधा दर्जन मोहल्लों को राहत .

बाँदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। शंकर नगर और भूरागढ़ क्षेत्र में बिछाई गई नई 11 केवी विद्युत लाइन का विधायक ने सोमवार को पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अब संकट मोचन बिजली सब स्टेशन से आधा दर्जन मोहल्लों को भरपूर बिजली मिलेगी।शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली लाइन एक होने से फीडर पर लोड बढ़ रहा था। गर्मी में शंकर नगर क्षेत्र में 630 केवीए ट्रांसफार्मर और लंबी एलटी लाइन के चलते लो-वोल्टेज की भारी समस्या थी। फॉल्ट भी बार-बार आते थे।1.5 किमी नई 11 केवी लाइन बिछाकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति अलग कर दी गई है।शहरी क्षेत्र के रहुनिया, खुटला, निम्नीपार, मढ़िया नाका, खिन्नी नाका, पहाड़ी बाबा को अब संकट मोचन विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिलेगी।ग्रामीण क्षेत्र के कहला, हटेटीपुरवा, गंछा व कांशीराम कालोनी को भूरागढ़ विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होगी।

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए AAP का अकाल तख्त को पत्र,

शंकर नगर-आजाद नगर में लो-वोल्टेज खत्म करने को तुलसी नगर फीडर से 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे 630 केवीए ट्रांसफार्मर का लोड बंट जाएगा।विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस काम से फीडर पर भार कम होगा, फॉल्ट घटेंगे और दोनों क्षेत्रों में बिजली की गुणवत्ता व विश्वसनीयता बढ़ेगी। उपभोक्ताओं को अब भरपूर और निर्बाध बिजली मिलेगी।निरीक्षण में अधिशासी अभियंता राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अवर अभियंता वीके पाण्डेय, सावेन्द्र पटेल, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, आशीष पांडेय, ठेकेदार सचिन मिश्रा, राकेश कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts