बाँदा : पूर्व मंत्री परिवार सहित सपा में शामिल.

बाँदा।विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजावादी पार्टी का कुनबा और बड़ा हो गया है। बाँदा जनपद निवासी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सपा सुप्रीमो ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न के साथ अहिल्याबाई की तस्वीर भेंट की।इस मौके पर उनकी पत्नी और बेटा अफ़जल सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी पत्नी हुस्ना सिद्दीकी सहित हज़ारों की संख्या में सपा पार्टी में शामिल हुए है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सरकार बनाने की बात कही है।उत्तर प्रदेश के साथ साथ अन्य राज्यों के भी मुस्लिम चेहरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ मौजूद रहे हैं।पार्टी में शामिल होने वालों में प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, बसपा नेता अनीस अहमद , पूर्व मंत्री फूल बाबू और AIMIM से जुड़े रहे दानिश खान भी शामिल हुए। इसके अलावा महिला नेताओं में रचना पाल, पूनम पाल और अलका समेत कई कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष मधुसुदन कुशवाहा,पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, इमरान अली, लियाकत हुसैन राजा, कुतैबा जमा, शाहिद बेग, आमिर खान मन्नी,गुलफाम,शमीम बान्दवी,अर्चना पटेल, शगुफ्ता सिद्दीकी, विजय करण यादव सहित लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने पर पुर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शुभकामनाएं दी है। समाजवादी पार्टी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के जुड़ने से बुंदेलखंड व उत्तर पश्चिम में बड़ा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts