बाँदा । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का सिर्फ 6 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की ई-रिक्शा भी बरामद कर ली गई है।थाना कोतवाली देहात के ग्राम गुरेह निवासी दीपक पुत्र महावीर अपनी पत्नी के साथ जिला अस्पताल बांदा आया था। अस्पताल परिसर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ई-रिक्शा चोरी कर लिया।पीड़ित की सूचना पर कोतवाली नगर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी मदद से 30 मई 2026 की देर रात,सूचना के 6 घंटे के भीतर ही आरोपी की पहचान कर ली गई।पुलिस ने आरोपी को रेलवे मालगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त हाशिम पुत्र शकूर खान, निवासी खुटला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा का निवासी हैं।























































