बाँदा: राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया,

बांदा। उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस जननायक राहुल गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में फल, बिस्किट व टाफी का वितरण कर ग्राम पंचायत कहला में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया एवं उनकी दीर्घायु की कामना की गई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सांसद माननीय राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष देश में एक अपनी अलग पहचान बनाकर देशवासियों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है, देश की जनता आज उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। वर्तमान समय में लोक तंत्र व संविधान की जिस प्रकार प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार कुठाराघात करने में लगी है उससे जनमानस त्रस्त है महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, दलित, ओबीसी, अल्प संख्यक समुदाय का उत्पीड़न चरम सीमा पर है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है, जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारी संख्या में ग्रामीणों सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts