बाँदा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सज़ा .

बाँदा।पुलिस महानिदेशक के अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बाँदा पुलिस ने फिर मिशाल पेश की है। मिशन शक्ति अभियान में महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए बबेरू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के लिए जेल भिजवा दिया।7 सितंबर 2022 को बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा डभनी निवासी राकेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद ने बबेरू क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की माँ की तहरीर पर थाना बबेरू में मुकदमा दर्ज हुआ। तत्कालीन सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट भेजा।लोक अभियोजक शिवपूजन सिंह की दमदार पैरवी, कोर्ट मोहर्रिर मानवेन्द्र सिंह व दीक्षा श्रीवास्तव और पैरोकार चक्रधारी की मेहनत रंग लाई। न्यायालय बाँदा ने आरोपी राकेश कुमार को पॉक्सो एक्ट ,एससी/एसटी एक्ट में दोषी माना।20 साल का कठोर कारावास और 22 हजार रुपए जुर्माना की सज़ा सुनाई। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।सज़ा के बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा बेटियों की तरफ आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति के तहत हर दरिंदे को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे। ये सजा समाज के लिए नजीर है।पुलिस की जांच और पैरवी ने साबित कर दिया बाँदा में कानून सोता नहीं, और दरिंदों को छोड़ता नहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts