बुढ़ाना में बकरीद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बकरा ईद (ईदउलअजहा) का पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। नमाज से पहले और बाद में पुलिस बल की तैनाती और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई, जिससे अमनचैन का माहौल कायम रहा।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान दें और प्रशासन का सहयोग करें।उप जिलाधिकारी बुढ़ाना राजकुमार ने ईदगाहों और नमाज स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा पहले से ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। साफसफाई, पेयजल व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की और हर गतिविधि पर नजर रखी। वहीं, कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने पूरी टीम के साथ चप्पेचप्पे पर निगरानी रखी और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पहले से रणनीति तैयार की गई थी, जिसे कुशलता से लागू किया गया।बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई और लोगों ने आपसी भाईचारे एकता का परिचय दिया। प्रशासन की सक्रियता, समन्वय और जिम्मेदारी से यह पर्व शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts