बागपत : तेजस्वी कॉलोनी का विधि विधान के साथ हवन पूजन कर उद्घाटन किया

बागपत में हिंदू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर बदरखा ने बदरखा तेजस्वी बिल्डर के डायरेक्टर तेजस्वी कॉलोनी का विधि विधान से हवन पूजन किया और उद्घाटन समारोह में फीता काटा। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने शौकेंद्र खोखर का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फुल मालाओं से नवाजा। लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। शौकेंद्र खोखर बदरखा ने इस दौरान कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी और दस हजार नए सदस्य बनाएगी। उद्घाटन समारोह में तेजस्वी खोखर बदरखा, चेतन खोखर, प्रांजल, रजत, नितिन, योगेश कुमार, रविंद्र सिंह, हंस सोम, अंकुर मलिक, धर्मेंद्र मलिक, जयवीर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts