बागपतः महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

बागपत।क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले परिवार वाले बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में आ गया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। इतना ही नहीं वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके मोबाइल में महिला की अश्लील वीडियो भी मिली। आरोपी का मोबाइल सीज कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts