भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर।आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मोहम्मद जाहिद रुड़कली को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जाहिद की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यूपी में आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर सभी प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है, खासकर दलित वोट बैंक को लेकर। बीएसपी और आजाद समाज पार्टी के बीच दलित वोटों को आकर्षित करने की लड़ाई और भी रोचक हो सकती है।
इन उपचुनावों का परिणाम आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेतक हो सकता है, खासकर तब जब यह देखा जा रहा है कि दलित वोटों का झुकाव किस ओर हो सकता है। ऐसे में मीरापुर विधानसभा सीट पर एएसपी की ओर से जाहिद रुड़कली की उम्मीदवारी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।















