दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। आज से राजधानी में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्ड के जरिए पात्र नागरिक देशभर के सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। लाभ उठाने के लिए परिवार का नाम SECC 2011 डाटा में होना जरूरी है। इच्छुक लोग नजदीकी CSC सेंटर या सरकारी अस्पताल में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अप्लाई किया जा सकता है।























































