मीरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान शिविर का उद्घाटन,

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मीरापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए और निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. निर्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की, खासकर 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड को अनिवार्य किए जाने के कदम को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्थानीय चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी भाग लिया, और सभी उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ लेने पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, इंदर सिंह कश्यप, नवीन सैनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts